सहरसा लीग:-स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब ने डायमंड सीसी को 30 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में प्लस टू उच्चतर विद्यालय धरहरा मुरादपुर में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच डायमंड क्रिकेट क्लब एवं स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही सिहौल के बीच खेले गया।

स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 40 ओवर के मैच में स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब के बल्लेवाजों ने 39.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर संजीव के 67 रन (46 बॉल),अनुज के 51 रन(59 बॉल) एवं अंकित के 32 रन (35 बॉल) की सहायता से 240 रनों का स्कोर खड़ा किया।इसके जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब के बल्लेवाजों ने 32 ओवर खेलकर संतोष के 32 रन नाबाद (22 बॉल),मुजीब खान के 32 रन(32 बॉल),विष्णु के 27 रन (24 बॉल),प्रिंस के 23 रन(17 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

इस प्रकार स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 30 रनों से पराजित किया।डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदवाज विष्णु ने 6 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट,जयंत ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट,सोनू ने 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट एवं मुकेश ने 7.3 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि स्टार एलेवन की ओर से शिवम ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, रौशन ने 6 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट,संजीव ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट एवं आशीष ने 7 ओवर में 74 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।इस मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मो अकबर तथा स्कोरर सचिन कुमार थे।


मैच में विश्वनाथ कुमार, पंकज कुमार ठाकुर,निलेन्दु झा,राजकिशोर चौधरी,अशफ़ाक़ खान इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में बमबम,डमरू,शिवा,त्रिशूल,सुमित,अमृतांश दीप,निशांत दीप इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago