साईं क्रिकेट एकेडमी ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब को 6 विकेट से हराया

मुजफ्फरपुर 27 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज साईं क्रिकेट एकेडमी ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब को 6 विकेट से हराया।।

आज खेले गए मैच में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का योग खड़ा किया जिसमें अनुराग कश्यप ने 45 राजन ने 32 सिद्धार्थ ने 29 दयाचंद एवं शुभम ने 13 एवं अल्तमस ने 11 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अक्षत ने 3 मनीष ने दो एवं आमिर ने 1 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 172 रन बना लिए। साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अविनाश ने 41 आकाश ने 36 नवीन ने 34 राज ने 13 रन एवं रोशन ने नाबाद 21 रन बनाए।गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब के तरफ से एकमात्र गेंदबाज अनुराग ही 4 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज का मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के अक्षत को दिया गया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि लीग के तीसरे चरण का टाई शीट शीघ्र ही प्रसारित कर दिया जाएगा।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर नितिन कुमार मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago