मुजफ्फरपुर जिला लीग मे जीत के साथ साई क्रिकेट एकेडमी अगले चक्र में।

मुज़फ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसमें नीरज ने 42,आदित्य ने 29, टिंकू ने 16,एवं ललन ने नाबाद 16 रन बनाए।।गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने 3,आयुष ने 2, रजनीश ने 2,मनीष ने 1 ,नवीन ने 1,एवं फ़ैज़ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्तण्ड ने 22,मनीष ने 25,एवं रोहित ने 30 रन बनाए।गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से मृतुन्जय ने 3,सौरभ ने 2,टिंकू ने 1 एवं नीरज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के नीरज को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राज कुमार थे।
कल का मैच: आर्यन सुपर किंग्स बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago