Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला लीग के सुपर सिक्स के दूसरे मैच में साईं क्रिकेट एकेडमी विजयी

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 20 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के दूसरे मैच में आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 37 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य ने शानदार 56 रन बनाए वही मृतुन्जय ने 52,दिव्यम ने 30,टिंकू ने 22 एवं नीरज ने 14 रन बनाए।

गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवांग ने 4, अभिषेक ने 2, कृष्णा ने 1,एवं अमन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 32 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवांग मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए वही इंसान ने 33 प्रियांशु ने 21 अमन ने 14 एवं आदित्य ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।
गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज ने दो मृत्युंजय ने दो टिंकू ने दो सौरभ ने दो एवं जयप्रकाश से 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के मृतुन्जय को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में मुरारी थे।कल का मैच: साईं क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 − 2 = ?