Bihar cricket association News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bcci tournament, Bihar cricket, Bihar cricket association, Bihar cricket association news, Bihar cricket news, Bihar cricket team, Bihar khel news, Bihar saiyad mustak Ali team, Khel, Khel khabar, Khelbihar.com
Khelbihar
मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट:-बिहार टीम की लगातार तीसरी हार,सर्विसज 94 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Patna: एक ओर जहाँ बिहार अंडर-23 की टीम लगातार 5 जीत हासिल की है वही बिहार की टीम मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार हार रही है,सोमवार को एक बार फिर बिहार की 94 रनों से सर्विसेज की टीम ने हराया है।।
विशाखापत्तनम में खेले जा रहे बीसीसीआई के सैयद मुश्ताक अली टी-20 मैच में बिहार टॉस ने जीता और गेंदबाजी करने चुना, सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाये। जिसमे नकुल वर्मा 27, रवि चौहान 71, अंशुल गुप्ता 30, विकास 7, रजत पलिवाल 15, नकुल शर्मा 3, दिवेश पठानिया नाबाद 25, मोहित कुमार 4 रन बनाया।
बिहार की ओर से गेंदबाजी में मो. सरफराज अशरफ ने 35 रन देकर 3, राजेश सिंह ने 33 रन देकर 1, शशि गुप्ता ने 16 रन देकर 1, विवेक कुमार ने 48 रन देकर 1 विकेट लिए
185 रनों के जबाब में बिहार की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन बनाये। जिसमे ईशान रवि 4, बाबुल कुमार 21, शशीम राठौर 4, रहमतुल्लाह 2, राजेश सिंह 9, असफान खान 4, सरफराज अशरफ 15, आशुतोष अमन नाबाद 20, विवेक कुमार 3, शिवम कुमार 4, शशि गुप्ता नाबाद 0 रन बनाये।
गेंदबाजी में सर्विसज के दिवेश पठानिया ने 19 रन देकर 2, वरुण चौधरी ने 15 रन देकर 2, मोहित कुमार ने 10 रन देकर 1, पुलकित नारंग ने 14 रन देकर 1, रजत पालिवाल ने 11 रन देकर 1, उमेश यादव ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
Share this content:



Post Comment