Loading Now
×

सबुज तिवारी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी का हुआ अनावरण,देखे

Khelbihar.com

Patna;: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल रहे सबुज तिवारी मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण समाजसेवी अजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा, साई स्पोट्र्स के एमडी रंजन मिश्रा, क्रिकेट कोच मुकेश कुमार ने किया।
संयोजक राजा कुमार ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विजेता व उपविजेता ट्रॉफी के अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

इसके अलावा टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉरमेंस करने वाले खिलाड़ियों को भी मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 7 = ?