Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-ऋषि मेहता ने लिए 5 विकेट,बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब जीती।

Khelbihar.Com

Begusrai:-बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी में आयोजित आज दूसरा लीग मैच बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

गढ़पुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 28 ओवर में ही 105 रन पर गढ़पुरा की पूरी टीम सिमट गई गढ़पुरा की ओर से रजत गैतम ने 27 रन बनाए और कनिष्क ने 17 रन बनाए वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि मेहता ने शानदार 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके और कृष्णा ने 2 विकेट और सरवन अर्क ने 2 विकेट प्राप्त किया.

IMG_20191111_170550 बेगूसराय लीग:-ऋषि मेहता ने लिए 5 विकेट,बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब जीती।
ऋषि मेहता ने शानदार 5 महत्वपूर्ण विकेट

जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सलामी बल्लेबाज सरवन शानदार नाबाद 64 रन की पारी खेली ऋषि मेहता ने 25 रन बनाए गढ़पुरा की ओर से रजत गौतम में 1 विकेट और मनदीप ने 1 विकेट चटकाए इसके उपरांत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने गढ़पुरा को 8 विकेट से पराजित किया!

IMG-20191111-WA0024-1024x472 बेगूसराय लीग:-ऋषि मेहता ने लिए 5 विकेट,बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब जीती।

इस मैच के उद्घाटन फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार ने किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव कुमार प्रदीप विवेक कुमार मोहम्मद रब्बान निकेश ननकू कनिष्क बहादुर सैंडी सनी मौजूद थे.

इस मैच के मुख्य एंपायर प्रह्लाद कुमार और चंदन शर्मा थे स्कोरर के रूप में मोहम्मद दानिश थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का तीसरा लीग मैच मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 − 4 = ?