Loading Now
×

सैयद मुश्ताक अली टी-20:-बिहार की लगातार दूसरी हार,राजेश सिंह का अर्दश्तक बेकार गया

Khelbihar.com

Patna: सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की लगातार दूसरी हार शनिवार को भी देखनी पढ़ी। आज खेले गए मैच में गोवा ने बिहार को 29 रन से हराया दिया।

गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन 4 विकेट खो कर बनाया जिसमे आदित्य कौशिक ने 53, राजशेखर हरिकांत ने 26, स्नेहल ने 55, अमित वर्मा ने 42, सुयश प्रभुदेसाई ने नाबाद 13 और दर्शन मिशल ने नाबाद 8 रन बनाये। बिहार की ओर से गेंदबाजी में विपुल कृष्णा ने 47 रन देकर 2, राजेश सिंह ने 27 रन देकर 1 और सरफराज अशरफ ने 40 रन देकर 1 विकेट लिए।

203 रनों के जवाब में बिहार ने 20 ओवर में 173 रन 8 विकेट पर बना सकी और इस मैच को 29 रनों से गबा दी। बिहार की ओर बाबुल कुमार ने 6, शशीम राठौर ने 17, आंशुमान गौतम ने 11, सरफराज अशरफ ने 1, रहमतुल्लाह ने 38, राजेश सिंह ने 64, असफान खान ने नाबाद 29, आशुतोष अमन ने 3 और शिवम कुमार ने नाबाद 2 रन बनाये।

गोवा की ओर से हेरामब परब ने 21 रन देकर 3, दर्शन मिशल ने 31 रन देकर 2, अमूल्य ने 15 रन देकर 1 और दीपराज ने 41 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 6 = ?