बीसीए सीनियर अंतरजिला क्रिकेट में सकीबूल गणि का शतक,पू. चम्पारण 6 रनों से जीता

मुजफ्फरपुर : बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के एक अहम मुकाबले में मोतिहारी ने सीतामढ़ी को 6 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय एन आई सी ए (कपरपुरा) के मैदान में मोतिहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 296 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें युसूफ नदीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 118 रन बनाएं वही सकीबुल गनी ने 111 रनों की शतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दर्ज कर दी इन दोनों के अलावा शिवम ने 26 एवं वरुण ने 19 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।
गेंदबाजी में सीतामढ़ी के तरफ से मृत्युंजय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं प्रियांशु को एक विकेट लेने में सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 290 रन ही बना सकी सीतामढ़ी के तरफ से विपुल कृष्णा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जहां 64 रन बनाए वहीं सुंदरम ने भी 60 रनों की उपयोगी पारी खेली इन दोनों के अलावा अनिकेत ने 47 एवं मृत्युंजय ने 19 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।

गेंदबाजी में मोतिहारी के तरफ से राजेश ने तीन सकीबुल गनी ने तीन आशुतोष ने एक मणिकांत ने एक गोपी ने एक एवं विवेक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।आज के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के पूर्व क्रिकेटर रतनदीप द्वारा शतक वीर सकीबुल गनी को उनके हरफनमौला खेल के लिए दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

12 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

14 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

15 hours ago