पटना 14 अक्टूबर: बीसीसीआई द्वारा आगामी 4 नवंबर से आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारियों में इन दिनों बिहार क्रिकेट संघ जुटी हुई है।
जिसे लेकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम गठन में पारदर्शिता लाने को लेकर बिहार क्रिकेट संघ के क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह और टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह की जोड़ी इस कदर प्रयत्नशील है कि ना कोई दिन देख रहे हैं और ना हीं रात, ना कोई पर्व और ना हीं कोई खास त्यौहार व अपना परिवार।
आज हर कोई दुर्गा पूजा का उत्सव अपने समस्त परिवार के साथ मना रहे होंगे।लेकिन आज के दिन भी बीसीए के ये दोनों योद्धा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम चयन को लेकर मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित होने वाली ट्रायल मैच की तैयारियों में लगे हुए हैं।
मोइनुल हक स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार से कोई छोटा सा पौधा भी बिना जड़ मजबूत हुए एक विशाल वृक्ष का रूप धारण नहीं कर सकता। ठीक उसी प्रकार बिहार क्रिकेट संघ भी बिना एक-एक कर्मचारी व पदाधिकारी के सहयोग के बिना शिखर पर नहीं पहुंच सकता। आज हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि बिहार क्रिकेट संघ में आज ऐसे पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं जिनके सहयोग से बिहार क्रिकेट संघ को शिखर पर पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए हम सभी निरंतर प्रयत्नशील भी हैं।
वहीं श्री सिंह ने बिहार के वैसे नकारात्मक शक्तियों के ऊपर तंज कसते हुए कहा है कि कोरोनाकाल में केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशन और प्रतिकूल मानसून को जानते हुए भी जिन लोगों ने बिहार किक्रेट ऐशोसिएशन के कर्मचारी, पदाधिकारी और कमिटि के सदस्यों पर जितना व्यंग्यवाण, फब्तियाॅं कसना था कस चुके हैं क्योंकि उनकी नियत भी यही रही है।
लेकिन इस प्रकार के कार्यों में उनकी दृष्टि नहीं जाती की किस प्रकार से बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट संघ विपरीत परिस्थितियों में भी खेल और खिलाड़ियों के हित में सराहनीय कार्य कर रही है।
क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुस्ताक अली ट्रॉफी के लिए ट्रायल प्रक्रिया का प्रथम चक्र पूरा कर लिया गया है जिसके बाद शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जारी होने के पश्चात बीसीए ट्रायल मैच कराने की योजना पर कार्य कर रही है जिसे लेकर हम सभी पूरी ताकत से लगे हुए हैं जिसका भरपूर सहयोग बीसीए से संबंधित सभी सपोर्टिंग स्टाफ कर रहे हैं।
जिनमें पिच क्यूरेटर देवीशंकर और इनकी पूरी टीम विशेष रूप से शामिल है जिसके लिए मैं बीसीए परिवार की ओर से धन्यवाद देता हूं।मोइनुल हक स्टेडियम का आज निरीक्षण करने पहुंचे बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, बीसीए गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी के साथ संतोष झा मौजूद थें।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…