बिहार U-23 टीम में समस्तीपुर के हर्ष का चयन,जिला संघ ने दी बधाई

Khelbihar.com

Samastipur:-समस्तीपुर निवासी अनिला सिंह एवं जनार्दन प्रसाद सिंह के सुपुत्र हर्ष कुमार का चयन बिहार अंडर-23 के 15 सदस्यीय टीम में किया गया है ।

कटक में सिक्किम के विरूद्ध कल से खेले जाने वाले डेज़ मैच में हर्ष का चयन किया गया है , हर्ष पिछले कई वर्ष से ज़िला क्रिकेट लीग, ज़िला अंडर 19, प्रतिष्ठित हेमन ट्रोफ़ी में समस्तीपुर का मान बढा चुके हैं ।बैटिंग ऑलराउंडर की भूमिका में हर्ष काफ़ी उपयोगी माने जाते है । हर्ष दाहिने हाथ के बल्लेबाज़ और दाहिने हाथ के ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ हैं,

इस से पूर्व भी हर्ष को बिहार U-19 में स्टैंडबाई में रखा गया था ।हर्ष के चयन से ज़िला के सभी खेल प्रेमियों ने ख़ुशी का इजहार किया है ।ज़िला क्रिकेट के अध्यक्ष अजय शंकर सिंह ,उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर , सचिव सोनू कुमार झा, संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह , कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने हर्ष को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और बिहार क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार को धन्यवाद दिया है .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago