समस्तीपुर 18 अगस्त: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा 16 अगस्त को अंडर-16 आयु वर्ग एवं 17 अगस्त को पुरुष अंडर-19 आयु वर्ग में 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिनका निबंधन बिहार क्रिकेट संघ में कराया जाएगा ।
इसकी जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह ने बताया कि निबंधन के उपरांत इन में से ही खिलाड़ियों का चयन राज्य के मैच या कैम्प के लिए किया जाएगा ।
दोनो वर्गों के खिलाड़ियों का चयन पूर्व स्टेट खिलाड़ी राजीव कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी गिरधर कुमार एवं अश्वनी वर्मा ने दो दिनो की चयन प्रक्रिया के उपरांत खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया है ।
चयनित खिलाड़ियों को अपना-अपना निबंधन फॉर्म कल गुरुवार शाम 4 बजे तक जिला क्रिकेट संघ मे जमा करना हैं। मौक़े पर ज़िला क्रिकेट के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर , सचिव सोनू कुमार झा, संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह मौजूद रहे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…