समस्तीपुर लीग:- दलसिंहसराय जूनियर व कर्पूरीग्राम सीसी जीती।

Khelbihar.com

Smastipur: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेले गए पहला मैच पटेल मैदान समस्तीपुर में मोहद्दीनगर सीसी vs दलसिंहसराय जूनियर सीसी के बीच खेला गया.

35 ओवर के मैच में टॉस जीता मोहद्दीनगर सीसी पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में अभिषेक के 91 रन , रितिक के 33 रन के बदौलत 9 विकेट पर 169 रन बनाए.गेंदबाजी में सुंदरम 3 विकेट और नीतीश 2 विकेट लिए ।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दलसिंहसराय जूनियर की टीम 34.5 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन बना कर मैच जीत लिया , सूर्यांश 44 रन और नवीन 33 रन बनाए,गेंदबाजी में अभिषेक ने 5 विकेट और कलम 3 विकेट लिए अंपायर , पिंटू कुमार और रूपेश झा स्कोरर , किशन

समस्तीपुर जिला लीग का दूसरा मैच कॉलेज मैदान जितवारपुर में एवरग्रीन सीसी vs कर्पूरीग्राम सीसी के बीच खेला गया , 35 ओवर के मैच एवरग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए , हरप्रीत के 36 रन और आशीष आनन्द के 32 रनों के बदौलत 29.4 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाए ,गेंदबाजी में अमित यादव,दीपक, और विमल तीनों ने 2-2- विकेट लिए ,

जवाब में कर्पूरीग्राम सीसी अवधेश के 27 रन और सौरभ के नाबाद 26 रनों के बदौलत 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बना, कर मैच जीत लिया, मो. राजा 4 विकेट और नीतीश ने 2 विकेट लिए , अंपायर, रमा स्वामी और आशीष रंजन सिंह, स्कोरर सूरज

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago