समस्तीपुर लीग :-गंडक कॉलोनी,सुपर स्टार और एवरग्रीन की टीम विजयी।

Khelbihar.com

Smastipur:समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज तीन मैच खेले गए , पहला मैच कॉलेज मैदान जितवारपुर में गंडक कॉलोनी vs ताजपुर सीसी के बीच खेला गया.

टॉस जीत कर गंडक कॉलोनी सीसी पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर रोहित 34 रन , अमरजीत के नाबाद 31रन के बदौलत 9 विकेट पर 172 रन बनाए। गेंदबाजी में मनोबल 4 विकेट और अफजल 2 विकेट लिए ।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ताजपुर की टीम 28.3 ओवर में 10 विकेट पर 130 रन बना कर आउट हो गई , दीपक 26 रन और सोनू 20 रन बनाए।। गेंदबाजी में सूर्य यादव ने 3 विकेट और करण 2 विकेट लिए अंपायर जयराम यादव और पुज्जवल स्कोरर सूरज थे।

समस्तीपुर जिला लीग का दूसरा मैच पटेल मैदान समस्तीपुर में सुपर स्टार बनाम मोहद्दीनगर क्लब के बीच खेला गया , 35 ओवर के मैच सुपर स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर 42 रन और जमशेद के 37 रनों के बदौलत 35 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए , गेंदबाजी में मो. कलाम 3 विकेट , निखिल 2 विकेट लिए,

जवाब में मोहद्दीनगर सीसी अभय 34 रन और निखिल के 27 रनों के बदौलत 31 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन बनाए।सुपर स्टार 30 रनों से मैच जीत लिया,गेंदबाजी में अमर ने 3 विकेट, अश्वनी और मनीष ,2-2 विकेट लिए , अंपायर, सनी सिंह और प्रकाश रंजन सिंह, स्कोरर किशन।

समस्तीपुर जिला क्रिकेट लीग का आज तीसरा मैच जननायक कर्पूरी स्टेडियम रोसड़ा में, रेलवे vs एवरग्रीन के बीच खेला गया।30 ओवर के मैच में 72/10 ओवर 21.1, मोहसिन खान ने 18 रन और विभूति गौतम 10 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मो. राजा , नीतीश और पंकज तीनों ने 2-2 विकेट लिए ,

जवाब में एवरग्रीन 73/7 रन बनाए 25 ओवर में जिसमें नारायण जैन और मोनू ने 14-14 रनों योगदान दिए और मैच 3 विकेट से जीत लिया ।गेंदबाजी में विभूति गौतम और राहुल 2- 2 विकेट लिए , अंपायर , शांतनु, & निहाल स्कोरर , बिट्टू।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago