Smastipur: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेले गए , पहला मैच कॉलेज मैदान जितवारपुर में ऑल स्टार vs गंडक कॉलोनी के बीच खेला गया , 30 ओवर के मैच में टॉस जीतकर ऑल स्टार पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में गजेन्द्र सिंह के शतक 118 रन और यश कुमार के 42 रनों के बदौलत 6 विकेट पर 203 रन बनाए।कुन्दन और करण ने 2-2 विकेट लिए ,
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गंडक कॉलोनी की टीम 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रनों पर आउट हो गई, सहज 31 रन और रूपेश 27 रन बनाए , चंदन सरकारी ने 6 विकेट लिए , अंपायर तरविंदर सिंह & आसित सन्याल , स्कोरर , अजित आनंद ,
क्रिकेट लीग का आज दूसरा मैच पटेल मैदान समस्तीपुर में रोसड़ा डायमंड vs राइजिंग स्टार पटोरी के बीच खेला गया , 35 ओवर के मैच में पटोरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया , रोसड़ा डायमंड पहले खेलते हुए 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए , सत्य प्रकाश 33 रन और अंकित सिंह ने 27 रन बनाए , आर्यन, और गौतम ने 2-2 विकेट लिए ,
जवाब में पटोरी की टीम 26.3 ओवर में 136 रन पर आउट हो गई , हिमांशु 57 रन और अबरार ने 19 रन बनाए , अरविंद 4 विकेट, रोहित और बिपिन ने 2-2 विकेट लिए , अंपायर विभूति गौतम & सुन्नी सिंह स्कोरर अन्नू ,
कल दो मैच खेले जाएंगे , एवरग्रीन सीसी vs समस्तीपुर वेल्स , पटेल मैदान समस्तीपुर और sadbhawana vs करपूरिग्राम , जननायक कर्पूरी स्टेडियम रोसड़ा ,उपस्थित में सीनियर खिलाड़ी ब्रजेश झा मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर ,संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार , नीरव कुमार, अजित आनंद , सतीश कुमार और बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…