समस्तीपुर: जिला के पटेल मैदान में खेले जा रहे समस्तीपुर प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला समस्तीपुर सिक्सर और राकेश इलेवन के बीच खेला गया जिसमे समस्तीपुर सिक्सर की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले में राकेश इलेवन को 145 रनो के बड़े अंतर् से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर सिक्सर की टीम ने मो.आलम के शतक 102 रन और अभिनव के अर्धशतक 51 रन और अभय के 24 रनो के मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 231 रन बनाया। गेंजबाजी में सुशिल,इरफ़ान,विकाश ,सोहिल और रोहित को एक -एक विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी राकेश इलेवन की टीम ने सिर्फ 15.3 ओवर में 86 रन बनाकर ढेर हो गया।जिसमे टीम के लिए मंजेश ने 29 और सूर्यांश ने 19 रन बनाये। गेंदबाजी में विकाश और शिवम् को तीन -तीन तथा अभिनव और अलोक को दो-दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच मो आलम को शानदार शतक बनाने के लिए दिया गया।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…