बक्सर 5 अप्रैल: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब,दलसागर ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब, मांगराव को 32 रन से पराजित कर दिया।
शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें मधुकर ने 27, निहाल ने 22 तथा संतोष ने 20 रन का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने।शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से चंदन ने दो, सुमित, वसीम, प्रभात एवं मंटू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 87 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें मंटू ने नाबाद 25 रन,वसीम ने 13 रन का स्कोर किया। शेष कोई भी बल्लेबाज 2 अंक में पहुंच नहीं सके। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब की तरफ से निहाल ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट, मधुकर ने 3 ओवर में 14 रन देकर तीन,विकेट जबकि संदीप, ओम जी तथा सोनू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब ने मैच 32 रन से जीत लिया। मैच में अंपायर आफताब आलम तथा विक्रम कुमार थे। जबकि स्कोरर जावेद अली थे।
मैच के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय के अलावे कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद थे। कल का मैच टेन स्टार क्रिकेट क्लब, नई बाजार बनाम रतन देव क्रिकेट क्लब, तिवारीपुर के बीच हवाई अड्डे के ग्राउंड में खेला जाएगा।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…