संजय सिंह अवैध तरीके से जिलों में चुनाव करवा अपने लोगो को सत्ता में ला रहे हैं : प्रिय रंजन सिंह

समस्तीपुर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा अलग-अलग जिलों में चुनाव करावा जा रहा है। इसके लिए एक पर्यवेक्षक भी बीसीए के ओर से भेजा जाता है ताकि चुनाव सही तरीके से सम्पन्न हो। लेकिन खबर यह भी है की इस बार गलत तरीके से चुनाव हो रहा है कही नामांकन ही रद्द करवा दिया जाता है और कही चुनाव निर्विरोध हो जाता है तो कही जबरदस्ती अपने नजदीको को चुनाव में उतर कर जीता हुआ घोषित कर दिया जाता है।

प्रेस रिलीज

इससे भी बड़ा आरोप आज समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन सिंह ने पूर्व बीसीए टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष संजय सिंह(बेगूसराय ) पर लगाया है। प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन सिंह कई आरोप लगाए उन्होंने बताया संजय सिंह ने अपने निजी स्वार्थ के लिए समस्तीपुर में अवैध तरीका चुनाव का कराया।

उन्होंने आगे कहा” संजय सिंह लोकपाल का भी बात नहीं मानते हैं उनको जो मन में आता है वह करते हैं क्योंकि बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव होने वाला है इसलिए वह हर जिला में अपने लोगों को अवैध तरीका से सत्ता में ला रहे हैं। ऐसे लोगों को बिहार क्रिकेट से दूर कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग खिलाड़ियों के दुश्मन हैं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली जी और सचिव जय शाह जी से आगरा होगा कि संज्ञान में लेते हुए संजय सिंह पर जाँच कमिटी बैठाया जाये और आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंध करे।

आपको बता दे की एक समाचार पत्र से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव करा दिया गया है और कई क्लबों को चुनाव सम्बंधित जानकारी भी नहीं दी गई। इस पर क्लब के ने भी आरोप लगाया है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बीसीए के द्वारा बेगूसराय के अमित कुमार को भेजे जाने की खबर है। यह भी जानकारी है की इस बार चुनाव में सिर्फ 18 क्लब ही भाग लिए इससे पहले 2018 में 26 क्लब ने भाग लिया था।

अब बात करते है बिहार क्रिकेट संघ की वेबसाइट की तो वेबसाइट पर वही कमिटी का नाम है जो इस बार चुनाव जीते है। अध्यक्ष ब्रजेश झा,उपाध्यक्ष रुपेश कुमार झा,कोषाध्यक्ष प्रमेशवर कुमार ,सचिव अनिल कुमार,संयुक्त सचिव अभिनव तिवारी है। इसका मतलब बीसीए ने पुरानी कमिटी जिसमे प्रिय रंजन सिंह संयुक्त सचिव थे उसके नाम को हटा दिया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago