पटना : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर एवं अरुणाचल के हेड कोच श्री दिनेश मोंगिया को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रवक्ता, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इससे पूर्व श्री मिश्र ने श्री मोंगिया का पाटलिपुत्र के पावन धरती पर वृंदावन से आये राधे- राधे के अंग्वस्त्रम से स्वागत अभिनंदन किया।श्री मिश्र ने श्री मोंगिया को बताया की अभियान के तत्वावधान में बिहार समेत सम्पूर्ण विश्व में भारत की सनातन संस्कृति का संदेश श्रीमद्भगवदगीता घर-घर लोगों को निःशुल्क पहुँचाने का अलौकिक एवं अनोखा कार्य किया जा रहा है।
अब तक अभियान द्वारा विगत दो वर्षों में 90 हजार से ऊपर श्रीमद्भगवदगीता समाज के सभी वर्ग के लोगों को निःशुल्क सप्रेम भेंट की गई है।श्री मोंगिया ने भगवान कृष्ण जी के श्रीमुख से निकली वाणी श्रीमद्भगवदगीता को घर-घर से जन-जन तक पहुँचाने के कार्य को सच्ची भागवतसेवा बताया है।श्री मोंगिया ने श्री मिश्र से इस अभियान को और तेज करने की बात कही। उन्होंने अपनी ओर से अभियान को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…