उत्तराखंड क्रिकेट

संजू सैमसन में ऑउटपुट की है कमी, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए आउटपुट देना होगा: सलमान बट(पूर्व पाक कप्तान)

करांची 28 फरवरी: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व सलामी बल्लेबाज सलमान बट भारतीय क्रिकेट को लेकर लगातार बात करते दिख रहे है। अब सलमान बट ने भारत के स्टार खिलाडी संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है और बताया है कैसे संजू सुधार कर इंडियन टीम में जगह बना सकते है।

पाक के पूर्व कप्तान सलमान बट अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि संजू सैमसन ने इस गेम में कुछ शानदार स्ट्रोक लगाए लेकिन सिर्फ 18 रन ही बना सके। ये अंक पर्याप्त नहीं हैं। उनके पास प्रतिभा है, लेकिन आउटपुट की कमी है। उनको इस स्तर पर टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए आउटपुट पर काम करने की जरूरत है। भारतीय टीम में काफी खिलाड़ी आ रहे हैं और सैमसन को जगह बनाने के लिए असाधारण होना पड़ेगा।

श्रीलंका टीम को लेकर सलमान बट ने कहा कि” उनके पार भारत से स्पर्धा करने के लिए ज्यादा शक्ति नहीं है। ऐसा लगता है कि श्रीलंकाई टीम से निपटने के लिए श्रेयस अय्यर अकेले काफी है। वह शानदार नियंत्रण और आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं।

आपको बता दे की सैमसन को ईशान किशन की अनुपस्थिति में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी20 में ओपनिंग करने के लिए कहा गया था। यह भारतीय बल्लेबाज मौके का फायदा नहीं उठा सका और संघर्ष में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago