बीसीए के संयुक्त सचिव बने शंकरदेव चौधरी, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

पटना। आज राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के आवास पर तय एजेंडों के साथ पूर्व से निर्धारित समयानुसार बीसीए के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आहूत की गई।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, आइसीए मेंबर व खिलाड़ी प्रतिनिधि अमीरकर दयाल मौजूद रहें और अपना- अपना विचार प्रकट करते हुए गहन विचार-विमर्श कर कई फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी।

जिसमें सर्वसम्मति से मुंगेर जिला क्रिकेट संघ के शंकरदेव चौधरी को बीसीए के संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। जबकि जिला प्रतिनिधि सह क्रिकेट संचालन के मामले को नये तथ्यों के साथ लोकपाल के पास पुनर्विचार के लिए भेजे जाने पर सहमति बनी।

वहीं बिहार क्रिकेट संघ द्वारा सपोर्टिंग स्टाफ की नव नियुक्ति के लिए दिए गए विज्ञापन के तहत सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर मुहर लगी।उक्त जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago