मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मुकाबले में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर को रोमांचक मुकाबले में 2 से हराया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मुकाबले में आज स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 30 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सचिन ने 27,महावीर ने 21,सौरव ने 15 एवं विवेक ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शौर्य ने 3,दिवाकर ने 2,सचिन ने 2,हिमांशु ने 1 एवं सफदर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत के लिए 114 रन बना लिए।
संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 33,दिवाकर ने 22 अमन ने 17 एवं सचिन ने 13 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से महावीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार 5 विकेट लिए जबकि सरफराज,सौरव एवं सचिन को एक एक विकेट प्राप्त हुए।

आज के मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के शौर्य को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर मुरारी थे।कल का मैच: भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago