शिवहर जिला क्रिकेट लीग में संत प्रेम भिक्षु सीसी 3 विकेट से जीता

  • संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।
  • कल से जूनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे।

शिवहर : आज सुबह टॉस जीतकर नेशनल क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम का फैसला गलत साबित हुआ और नेशनल की पूरी टीम 18.3 ओवरों में 106 रनों पर ऑल आउट हो गई । नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज अरविंद ने शानदार बल्लेबाजी की। अरविंद ने 23 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 64 रन बनाए । संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब की तरफ से संजय ने 2 ओवर में 3 रन देकर नेशनल के 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा और अंकित ने 3 विकेट लिया ।

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब की टीम की बल्लेबाजी शुरुआत में बहुत हीं खराब रही, लेकिन शिव कुमार के 43 एवं आदित्य के 18 रनों की मदद से टीम ने 106 रनों का लक्ष्य 17.4 ओवरों में हीं प्राप्त कर लिया। इस तरह नेशनल क्रिकेट क्लब यह मैच 3 विकेट से हार गयी।
नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अरविंद कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार अंपायर मो जहांगीर आलम द्वारा प्रदान किया गया।

आज के मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह एवं मो जहांगीर आलम ने की । ऑनलाइन स्कोरिंग वरेण्यम और कमलेश द्वारा की गयी।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 27 नवंबर से जूनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे एवं इसकी समाप्ति के बाद सिनियर डिविजन के बाकी मैच खेले जाएंगे। कल जूनियर डिविजन का पहला मैच राइजिंग स्टार जूनियर और भारती क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago