सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा” खिलाडी गलत आरोप लगा रहे है ,देखे वीडियो

सारण : बीसीए द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मुकाबले में खिलाडियों ने अपने ही जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए मैच को बंद करवा दिया था.वह सारण जिले के खिलाडी थे जिनका आरोप था की जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह खुद प्लेइंग इलेवन बना रहे है और वैसे खिलाडियों जगह दे रहे है जो ट्रायल में भी नही थे .

और इसके अलावे खिलाडियों ने अध्यक्ष पर गंदी गाली देने का आरोप लगाया था .जिसके बाद सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने एक विडियो जारी करते हुए कहा है कि” अभी मै बिहार से बहार हु अचानक मुझे सोनपुर मैदान से फ़ोन आता है और खिलाडियों द्वारा कहा जाता है हमलोग जिसे चाहेंगे वही प्लेइंग इलेवन में खेलेगा नही तो किसी को खेलने नही देंगे और जो खेलेगा उसे मारेंगे और पीटेंगे .

उन्होंने आगे कहा” मैंने कहा येसा नही करना चाहिए और अगर आप येसा करते है तो मै इसपर कार्यवाई करूँगा जिसपर उन खिलाडियों ने कहा” कार्यवाही करके कहा आओगे छपरा ही आओगे न जिस दिन आओगे उस दिन देख लेंगे . वह खेल को नही होने दिया और सारण के खिलाडियों को वहा से भगा दिया साथ ही इसके साथ कोच और टीम मैनेजर भी लौट आया .

इस तरह का गुंडा गर्दी बर्दास्त नही की जा सकती है और उलटे खिलाडियों का गलत आरोप लगाना की अध्यक्ष ने हमें गालीदी है यह बिलकुल गलत है जबकि हमे ही धमकाया जा रहा है इसकी सुचना बीसीए को दे दी गई है और आगे प्रशाशन को भी सूचित किया जायेगा और जहा तक होगा उचित कार्यवाही खिलाडियों पर किया जायेगा .

देखे विडियो :-

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago