छपरा : राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएसआर सोनपुर की टीम 21.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषभ राज ने 32 रन, शिव सत्य प्रकाश ने 28 रन तथा नीरज और अविनाश ने 13-13 रन बनाए। वीआईपी क्रिकेट क्लब की ओर से विकास कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, जबकि अभिषेक ने 2 तथा आयुष और रमन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईपी क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से पीयूष ने 36 रन, अभिषेक ने 25 रन, सूरज ने 15 रन तथा विकास कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया। एसएसआर सोनपुर की ओर से आदित्य मिश्रा ने 4 विकेट तथा शिव सत्य प्रकाश ने 3 विकेट झटके।
मैच के दौरान मुख्य अतिथि सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, राजन प्रसाद यादव, रविंद्र प्रसाद यादव उर्फ रवि राय, कैसर अनवर, धर्मजय कुमार, आशीष कुमार, ऋषभ कुमार, नंदनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी स्टेडियम पहुंचे।
लीग का अगला मुकाबला दहियावां क्रिकेट क्लब बनाम वीआईपी क्रिकेट क्लब के बीच कल सुबह 9 बजे राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने दी।
Share this content:
सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…
बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…
पटना, 21 नवंबर 2026: महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में बिहार और कर्नाटक की अंडर-23…
पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…
पटना : बी सी सी आई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी (मल्टी डेज ) के…
पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…