छपरा : आज गुरुकुल स्कूल में सारण प्रीमियर लीग के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसके अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह हैं। इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह आयोजन IPL तर्ज पर होगा। इस आयोजन की शुरुआत 29/10/23 से 8/11/23 तक राजेंद्र स्टेडियम छपरा में होगा।

इस आयोजन का रजिस्ट्रेशन 24/09/2023 तक होगा जिसका रजिस्ट्रेशन फिस 25000 रु० होगा। इस आयोजन के विजेता टीम को एक लाख रु० और उपविजेता को 51000 रु० का ईनाम दिया जाएगा तथा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 1000 रु० एवं सीरीज 11000 रु० रखा गया हैं। प्रत्येक टीम के नीलामी 02/10/23 को IPL के तर्ज पर होगा जिसमे बिहार स्टेट के खिलाडियों को प्रत्येक टीम में चार खिलाडियों को रखा जाएगा।

मैच के दौरान आयोंजनकर्ता के तरफ से प्रत्येक टीम के खिलाडियों को ड्रेस एवं गेंद की व्यवस्था दी जायेगी।इसकी जानकारी सारण प्रीमियर लीग के अध्यक्ष डॉ० संजीव कुमार सिंह ने दी।इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य उपास्थि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago