सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने वाईएसी पटना सिटी को 5 विकेट से पराजित किया।

पटना। आज पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी और वाईएसी पटना सिटी के बीच 35-35 ओवरों का अभ्यास मैच खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी पटना सिटी की टीम 26 ओवरों में हीं सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के सामने 164 रन पर ढेर हो गई। जिसमें वाईएसी के बल्लेबाज दीपक कुमार ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया जबकि रोशन कुमार ने 29 रनों की उपयोगी पारी खेली।

वहीं सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विकास राय ने सर्वाधिक दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि स्वराज सिंह राठौर, लव कुश, कुमार शान, विनय सिंह और अंकित कुमार मल्होत्रा ने एक- एक विकेट चटकाते हुए 164 रन पर वाईएसी को रोक दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 23.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रन के विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक कुमार ने सर्वाधिक 37 रन की उपयोगी पारी खेली जबकि कप्तान रिशु राज ने 30 रनों का और विकास कृष्णा ने 24 रनों का योगदान दिया। बाकी बचे शेष कार्यों को लंबे अंतराल के बाद लय में दिखे बल्लेबाज मंतोष सुर्य यादव ने 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर अंजाम तक पहुंचाया।

वहीं वाईएसी पटना सिटी के गेंदबाज आदिल रजा ने सर्वाधिक तीन विकेट जबकि पंकज साह 2 विकेट झटकने में सफल रहे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago