सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने जीता नन्हक महतो क्रिकेट का खिताब

पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 45 रन से हरा कर नन्हक महतो मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में जय अंबे इंटरप्राइजेज के सहयोग से गोलघर मीडिया वेंचर्स के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाये। विकास कृष्णा ने 36 रन की पारी खेली।

जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 23.1 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गई। नंद किशोर ने नाबाद 36 रन बनाये। सभी खिलाड़ियों को जय अंबे इंटरप्राइजेज के एमडी नीरज कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मैच का सफल संचालन करने वाले अंपायरों, स्कोरर व अन्य को भी सम्मानित किया गया।

फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के विशाल रहे। इसके अलावा बेस्ट फील्डर आईसेड क्रिकेट एकेडमी के राजवीर, बेस्ट बैटर स्कूल ऑफ क्रिकेट के आर्यन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक और बेस्ट फील्डर लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के विनीत रहे। सबों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने किया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन विकास कृष्णा 36 रन, कुमार शान 25 रन, कृष 26 रन, मंतोष 20 रन, अतिरिक्त 18 रन, मो याकूब 2/42,पप्पू 2/16, पार्थ 1/11, आदर्श 1/39, नंदकिशोर 1/40, रन आउट-2

स्कूल ऑफ क्रिकेट : 23.1 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट नंदकिशोर 36 रन, पार्थ 17 रन, विक्रम 22 रन, पप्पू 13 रन, अतिरिक्त 16 रन, नैतिक 3/18, विशाल 3/27, विकास 1/21, कृष 1/17

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago