पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में वाईससी स्पोट्र्स एकेडमी को 148 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम पर वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन, ललन बाबू फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के सहयोग से संपन्न इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाये। अभिषेक ने सात छक्का व 8 चौका की मदद से 90 रन की पारी खेली। कृष ने 47 रन बनाये।
जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की नैतिक व अभिषेक की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे मात्र 74 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह 148 रन से मैच जीत कर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने खिताब अपने नाम कर लिया।
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 212 रन
अभिषेक 90 रन (8 चौका , सात छक्का), कृष 47 रन (चार चौका, तीन छक्का), विकास कृष्णा 34 रन (तीन चौका, तीन छक्का), अतिरिक्त 28 रन, सत्यम 1/37, गौरव 1/49, अमर्त्य 1/35,प्रियांशु 1/23
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 16.1 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट
निखिल 12 रन, गौरव 17 रन, अतिरिक्त 20 रन, नैतिक 4/18,अभिषेक 3/18, विकास 2/21, रवि 1/0
मैन ऑफ द फाइनल मैच : अभिषेक (सरदार पटेल स्पोट्र्स एकेडमी)
बेस्ट बैटर : यश भारती (बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : सत्यम (वाईसीसी)
उदीयमान प्लेयर : आकाश राज (सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : अभिषेक (सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी)
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…