रणजी ट्रॉफी में लगातार प्रदर्शन करने वाले सरफ़राज़ खान को मिलनी चाहिए भारतीय टीम में जगह : सुनील गावस्कर

मुंबई : कहा जाता है की भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने से पहले जो खिलाडी रणजी ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व करता है वह लगभग भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के सामान है लेकिन एक ऐसा क्रिकेटर जो लगातार रणजी ट्रॉफी में शतक बनाता है उसका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में नहीं किया जाता है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज सरफ़राज़ खान के भारतीय टीम में जगह बनाने का समर्थन किया है। दिग्गज ने कहा कि एजबेस्टन टेस्ट के बाद भारत की अगली सीरीज के लिए अगर युवा खिलाड़ी का चयन नहीं किया जाता है तो यह आश्चर्य की बात होगी।

मुंबई के इस बल्लेबाज ने रणजी सीजन में ढेर सारे रन बनाये और टूर्नामेंट का समापन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया। हालाँकि फाइनल मुकाबले में शतक के बावजूद उनकी टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

मिड-डे के लिए अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा “ सरफराज खान के लगातार शतकों ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में एक स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा में ला दिया है, जहां रहाणे चले गए और पुजारा को टीम में अपनी जगह बचाने और सौ टेस्ट मैच खेलना का आखिरी मौका मिला है। सरफ़राज़ खान के लिए दरवाजा खुल सकता है। उन्होंने निश्चित रूप से चयन समिति का दरवाजा खटखटाया है और अगर उनका नाम अगली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं आता है तो यह वास्तव में आश्चर्य की बात होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago