किशनगंज के सतीश ने 64 गेंदों में जड़ा नाबाद 181 रन,चौके और छक्के की कर दी बारिश

किशनगंज 05 मार्च:  बिशनपुर प्रखंड में चल रहे केबीसीएल ड्यूज बॉल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में 4/3/22 को राजहंस क्लब रोलबाग किशनगंज बनाम डोरीया क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया जिसमें राजहंस क्लब कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज सतीश ने मात्र 64 गेंदों में 16 छक्के एवं 14 चौकों की मदद से नाबाद 181 रन बनाए एवं मिराज और फैजल ने 27-27 रनों का योगदान दिया वहीं डोरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सलमान शहंशाह एवं शौकत ने एक-एक विकेट हासिल किए।

288 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोरिया की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्र 138 रन ही बना सके जिसमें शौकत ने 34 रन एवं लड्डू ने 27 रनों का योगदान दिया वहीं राजहंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज ने चार विकेट मिराज ने दो विकेट नंदन ने एक विकेट शुभम ने एक विकेट और सतीश ने एक विकेट हासिल किया।

शानदार बल्लेबाजी 64 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाने वाले सतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच सतीश को इस टूर्नामेंट के आयोजक शादाब मुखिया ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।सतीश के इस विस्फोटक पारी को के लिए किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन सचिव प्रवेज आलम उपाध्यक्ष तारीक इकबाल राजहंस के अध्यक्ष वीर रंजन सचिव अमित कुमार सिंह मैनेजर राज कुमार डोगरा ने बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago