Loading Now
×

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना विजयी।

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का सातवाँ लीग मुकाबला, स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना और क्रिकेट वाला प्ले अरेना के बीच खेला गया जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना की टीम ने क्रिकेट वाला प्ले अरेना को 191 रन से हराया।

आज का मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना और क्रिकेट वाला प्ले अरेना के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 322 रन 5 विकेट पर बनाई। स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना के लिए सर्वाधिक श्रेयांस सिंह 156 रन, राज रौशन 52 और अनीश ने 35 रन बनाए। अरिका ने 2 ओवर में 19 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। वहीं सुजल और आयुष ने एक-एक विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना विजयी।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट वाला प्ले अरेना 21.3 ओवर में मात्र 131 रन 10 विकेट पर बना पाइ। दीपक ने 62 रन और रिसव ने 26 रन बनायें। आयुष्मान ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और रौनक ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। विजेता टीम के श्रेयांस सिंह को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष विशनुकान्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.

संक्षिप्त स्कोर :

स्कूल ऑफ क्रिकेट, पटना : 30 ओवर में 5 विकेट पर 322 रन, श्रेयांस सिंह 156, राज रौशन 52, अनीश 35, अतिरिक्त 42, अरिका 2/19, आयुष 1/26, सुजल 1/42.

क्रिकेट वाला प्ले अरेना : 21.3 ओवर में 131 रन पर 10 विकेट, दीपक 62, रिशव 26, अतिरिक्त 20, आयुष्मान 3/17, रौनक 3/27, ज़ाहिद 1/7, श्रेयांस 1/24, प्रतीक 1/32.

IMG-20260529-WA0002 स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना विजयी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का आगाज,सुनामी फाइटर्स व साइक्लोन ब्लास्टर्स विजयी।

Next post

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में सायकलोन ब्लास्टर्स और हरिकन वॉरियर्स ने दर्ज की रोमांचक जीत।

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 7 = ?