Loading Now
×

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में सायकलोन ब्लास्टर्स और हरिकन वॉरियर्स ने दर्ज की रोमांचक जीत।

पटना। श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मैच में सायकलोन ब्लास्टर्स ने सुनामी फाइटर्स को तीन विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में हरिकन वॉरियर्स ने स्ट्रॉम बीटर्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

मैचों के समापन के बाद भाजपा बिहार के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संतोष पटेल एवं क्षेत्रीय प्रभारी रमन सिंह चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अंशुमान की दमदार पारी से सायकलोन ब्लास्टर्स विजयी

दिन का पहला मुकाबला सुनामी फाइटर्स और सायकलोन ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनामी फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से यश राज ने नाबाद 24 और युवराज सिंह ने नाबाद 26 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 49 रन मिले। गेंदबाजी में अरनव प्रताप सिंह, आरव, अंशुमान और रौनक सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सायकलोन ब्लास्टर्स की शुरुआत संतुलित रही। अंशुमान जैन ने 29 रन, आयुष कुमार ने 21 रन और आदित्य प्रकाश ने 19 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंततः सायकलोन ब्लास्टर्स ने 17.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। सुनामी की ओर से युवराज राज ने दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंशुमान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

सुनामी फाइटर्स: 20 ओवर में 124/5, आदित्य राज 10, यश राज नाबाद 24, युवराज सिंह नाबाद 26, अतिरिक्त 49, अरनव प्रताप सिंह 1/11, आरव 1/6, अंशुमान 1/2, रौनक सिंह 1/1.

सायकलोन ब्लास्टर्स: 17.4 ओवर में 125/7, अंशुमान जैन 29, आयुष कुमार 21, आदित्य प्रकाश 19, आदित्य दत्ता 10, अतिरिक्त 39, युवराज राज 2/23, कृष्णा 1/20, प्रत्युष रंजन 1/16.

IMG-20260501-WA0009 कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में सायकलोन ब्लास्टर्स और हरिकन वॉरियर्स ने दर्ज की रोमांचक जीत।

सिद्धार्थ और अभिनव की बल्लेबाजी से हरिकन वॉरियर्स की जीत

दूसरे मुकाबले में स्ट्रॉम बीटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बनाए। आरव कुमार चंद्रा ने 41 रन और अमय उत्कर्ष ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आशीष कुमार ने 21 रन जोड़े। अतिरिक्त रनों के रूप में टीम को 40 रन मिले। हरिकन वॉरियर्स की ओर से एकलव्य भारद्वाज और अनुराग यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकन वॉरियर्स की टीम ने दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा। सिद्धार्थ गौतम ने 34 रन और अभिनव ने 30 रन की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी। टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्ट्रॉम बीटर्स की ओर से प्रतीक गौतम ने दो विकेट लिए। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अनुराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

स्ट्रार्म बीटर्स: 20 ओवर में 133/6, आरव कुमार चंद्रा 41, अमय उत्कर्ष 27, आशीष कुमार 21, अतिरिक्त 40, एकलव्य भारद्वाज 2/13, अनुराग यादव 2/22, निखिल कुमार 1/19

हरिकन वारियर्स: 19.5 ओवर 134/5, अभिनव 30, सिद्धार्थ गौतम 34, आयुष 10, अतिरिक्त 49, वेदांत वरुण 1/23, प्रतीक गौतम 2/31, हरिओम 1/12.

प्लेयर आफ द मैच अनुराग यादव

IMG-20260529-WA0002 कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में सायकलोन ब्लास्टर्स और हरिकन वॉरियर्स ने दर्ज की रोमांचक जीत।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना विजयी।

Next post

दिवाकर और वैष्णवी बांग्लादेश रवाना, दक्षिण एशियन आत्या-पात्या चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 7 = ?