मुजफ्फरपुर जिला अंडर -19 क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ( रेड) की लगातार दूसरी जीत।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 37 आतिफ 27 हरिओम ने 22 अभिषेक प्रथम ने 21 एवं प्रिंस ने 11 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य बाबू ने दो प्रियांशु ने दो सानू ने दो नवाब ने एक एवं विश्वजीत ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी जिसमें दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के शुभम आकर्ष ने नाबाद 53 रोहित ने 13 सचिन ने उन्हें आदित्य ने उन्हें एवं नवाब ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अनमोल एक विक्रम ने एक प्रिंस ने एक अभिषेक ने दो एवं तौसीर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवम रवि कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago