मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट अंडर – 14 लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की लगातार दूसरी जीत।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में आज प्रेरणा स्पोर्टिंग ने पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी को 164 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की ।

आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमें प्रेरणा स्पोर्टिंग के तरफ से अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए वही आलेख* *पाठक ने 33, रूद्र ने ताबड़तोड़ 34, लक्ष्य ने 20, आदित्य शर्मा ने 15 एवं ओम अनीश ने 11 रनों की पारी खेली।पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष गुप्ता ने तीन एवम जीशान ने दो विकेट लेने में सफलता हासिल की। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

जवाब में खेलने उतरी पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 13 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से गौतम ने नाबाद 24 रन बनाए वही जीशान ने 14 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से वाजिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण चार विकेट झटके वही आसिफ को तीन अभिषेक को एक एवं रोहण मिश्रा को एक विकेट हासिल हुआ।आज के मैन ऑफ द मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग के गेंदबाज वाजिद को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago