द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता लक्ष्य 7 अगस्त से गया में

  • – गया में 7 अगस्त से 9 अगस्त 2023 तक हो रहा है द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता लक्ष्य 2023 का आयोजन
  • – गया कॉलेज खेल परिसर में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से ज्यादा प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
  • – मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवडे 7 अगस्त 2023 को प्रातः 9 बजे करेंगे प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन

पटना,5 अगस्त 2023 :- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता लक्ष्य 2023 का आयोजन 7 अगस्त से 9 अगस्त तक गया कॉलेज खेल परिसर ,गया में आयोजित किया जा रहा है ।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि लक्ष्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवडे, 7 अगस्त 2023 को प्रातः 9 बजे करेंगे । उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गया के जिलाधिकारी डॉ. एस.एम.तियागराजन और बीसएपी03 के कमांडेंट श्री पुष्कर आनंद भी उपस्थित रहेंगे ।

आगे श्री शंकरण ने कहा कि इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से ज्यादा बालक और बालिका दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । विजेताओं और प्रतिभागियों को, 9 अगस्त को शाम 5 बजे पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा । समापन और पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री छत्रनील सिंह तथा विशिष्ट अतिथि गया के एसएसपी श्री आशीष भारती रहेंगे।

द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता लक्ष्य के सफल आयोजन ने लिए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विहग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ,अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण और निदेशक सह सचिव श्री पंकज राज ने अपनी शुभकामनाएं दीं ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago