देखे कैसे आप प्राप्त कर सकते है बिहार क्रिकेट संघ से अपना NOC, क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया ?

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के सीईओ द्वारा एक सुचना जारी किया गया है कि  ऐसे खिलाड़ी जो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से निबंधित हैं और किसी कारणवश NOC अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने हेतु आवेदन करना चाहते है। निम्नलिखित प्रक्रिया के साथ आवेदन कर सटे है। ताकि ससमय NOC उपलब्ध कराया जा सके।

NOC लेने के लिए प्रक्रिया

NOC के लिए किए जाने वाले आवेदन, जिला संघ (जहाँ से खिलाड़ी निबंधित होगा) के माध्यम से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को पूर्ण विवरण के साथ प्रेषित किया जाएगा, जो निम्न है:

  1. खिलाड़ी का नाम:…………………………
  2. खिलाड़ी के माता – पिता का नाम:……………………………
  3. वर्तमान पता:……………………….
  4. स्थायी पता:…………………………
  5. आधार नंबर ……………………., PAN नंबर:…………………………, पासपोर्ट                         संख्या…………………….
  6. जिला संघ में निबंधन का वर्ष: …………….. निबंधन संख्या…………………………
  7. खिलाड़ी का ईमेल: ………………… मोबाइल नंबर……………………….

खिलाड़ी का हस्ताक्षर ……………………….

आवेदन करने की तिथि…………………………………..

इस आवेदन के साथ खिलाड़ी द्वारा एक नोटरीकृत शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा, जिसमें घोषणा किया जाना है कि उसपर किसी भी तरह की कोई कार्यवाई, जिला संघ, राज्य संघ या BCCI के द्वारा नहीं की गयी है या उसके ऊपर किसी प्रकार का कोई मामला/वाद लंबित नहीं है।

सम्बंधित जिला संघ, खिलाड़ी के आवेदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर, सभी बिंदुओं पर जाँच कर, अनुसंशित कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ के  ईमेल – ceo@biharcricketassocation.com  पर अथवा डाक से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय – शैलराज काम्प्लेक्स, बुद्ध मार्ग, पटना पर अग्रेषित करेगे।

डाक से भेजने की सूचना जिला संघ के द्वारा ईमेल – ceo@biharcricketassocation.com पर देना है। आवेदन प्राप्त होने के दो कार्यालय दिवस के अन्दर खेलाडी के ईमेल पर NOC बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा भेज दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago