पूर्णिया : आज दिनांक 31-03-2024 रविवार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट मैच का सीमांचल जोन का चौथा मैच पूर्णिया बनाम किशनगंज के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर किशनगंज के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
किशनगंज ने 50 ओवर के मैच मैं 37.3 ओवरमैं 10 विकेट खो कर 77 रन बनाया ।
किशनगंज के बल्लेबाज अयान शोएब ने 16 रन 108 गेंदों पर , शुभम शेखर ने 11 रन 37 गेंदों का योगदान दिया। पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी मैं मो साजिद ने 05 ओवर मैं 06 रन देकर 03 विकेट, अनुज मध्यान ने 05 ओवर मैं 11 रन देकर 04 विकेट, ऋषि परासर ने 10 ओवर मैं 19 रन देकर 01 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने पूर्णिया 29.1 ओवर मैं 04 विकेट खो कर 78 रन बना कर मैच जीत ली । पूर्णिया की तरफ से बल्लेबाजी प्रियांशु भारद्वाज ने 31 रन 64 गेंदों पर एवं मोक्ष राज ने 17 रन 93 गेंदों पर एवं अनिमेष शर्मा ने नाबाद 10 रन 16 गेंदों का योगदान दिया। किशनगंज की तरफ से गेंदबाजी सूर्यम राज ने 19 ओवर मैं 17 रन देकर 02 विकेट एवं उज्जवल कुमार ने 7.1 ओवर मैं 13 रन देकर 01 विकेट लिए।
आज के मैन ऑफ़ द मैच पूर्णिया के मो साजिद मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर कुमार, मैनउल स्कोरर शिवम् कुमार एवं डिजिटल स्कोरर अविनाश कुमार शुक्ला। उपस्थित सदस्य – पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, रोहित कुमार, अभिषेक ठाकुर, बिमल मुकेश, हरि ओम झा, अबनीश, नैय्यर अली, इरशाद आलम, रमन मण्डल, मनीष झा, एस एस प्रसाद, एस एस सिंह, शुभाशीष चक्रबर्ती, अतिनन्दन, राकेश, मनीष, दिग्विजय थे।पूर्णिया ने किशनगंज को 06 बिकेट से हराया।कल का मैच – कटिहार बनाम किशनगंज
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…