कराटे

कैमूर जिला कमलाकर क्रिकेट क्लब कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में।

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित एडवोकेट अमरेंद्र पान्डेय`टप्पू` स्मृति कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एम.पी.कॉलेज खेल ग्रांऊड में कमलाकर क्रिकेट क्लब,भभुआ एवं विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें कमलाकर सी.सी ने विनर सी.सी. को 140 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

सुबह  टॉस जीत कर कमलाकर सी.सी. ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुपिल राय के 95 गेंदो में 93 रन की अर्धशतकीय पारी,शशांक उपाध्याय के 25 गेंदो मे 43 रन,हर्षराज के 24 गेंदो में 33 रन,अभिषेक सिंह के 35 गेंदो में 30 रन और आदर्श के 11 रनो की पारियों की बदौलत सभी विकेट खोकर 232 रन बनाये। विनर सी.सी. की ओर से रघु ने शानदार 4 विकेट,मेराज ने 3 विकेट, हिमांशु शर्मा 2 और अमृत चौबे ने 1 विकेट हासिल किया।

233 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर सी.सी की टीम दानिश खान के शानदार गेंदबाजी (5 विकेट)के सामने सभी विकेट गंवाकर मात्र 92 रन ही बना सकी जिसमें हिमांशु शर्मा ने 31 रन,अर्जुन चौबे ने 19 रन,अजीत 12 रन और हिमांशु सिंह ने 11 रन की पारी खेली कमलाकर सी.सी. की ओर दिवान दानिश खान के 5 विकेट के अलावा गुपिल राय ने 3 और आदर्श ने 2 विकेट प्राप्त किया।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिवान दानिश खान को उनके शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) के लिए दिया गया मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व सौरव कुमार और स्कोरिंग विजय ने किया।सोमवार को दुसरा सेमीफाइनल कैमूर क्रिकेट क्लब और जु. विनर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago