ईस्ट जोन सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बिहार की अंशु अपूर्वा व अपूर्वा का चयन

पटना : पूर्वी क्षेत्र सीनियर महिला क्रिकेट इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट 2022-23 के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में बिहार की सीनियर महिला क्रिकेटर अंशू अपूर्वा को जहां 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। वहीं स्टैंड बाई में अपूर्वा कुमारी को मौका दिया गया है।

इसकी जानाकरी बिहार क्रिकेट संघ द्वारा पूर्वी क्षेत्र चयन समिति के ने भेजे गए पत्र के आधार पर दी है। चयनित टीम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाली ईस्ट जोन सीनियर वीमेंस इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी 2022—23 में खेलेगी।

इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ केअध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल सहित अनेक वरिष्ठ क्रिकेटरों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

इन दोनों महिला खिलाड़ियों से बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बचपन में गली के लड़कों संग क्रिकेट खेलने वाली अपूर्वा बिहार अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुकी है।

बता दें कि पूर्णिया की अपूर्वा बीसीसीआई घरेलू महिला टी20 टूर्नामेंट ट्रॉफी 2022-23 में भाग लेने वाली टीम की कप्तान रही है। वहीं अंशु अपूर्वा टीम की उपकप्तान रही। इतना ही नहीं अपूर्वा 2017 महिला अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता, नॉर्थ-ईस्ट जोन में बिहार को चैंपियन बनाने में शानदार योगदान दिया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago