बिहार महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल 9 सितंबर से पटना में

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर U-19 ,T-20 महिलाओं के मैच के लिए बिहार टीम के चयन के लिए दिनांक 09 और 10 सितंबर 2022 को  Y. C. C ग्राउंड (शाखा मैदान), राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर 05, पटना में सुबह 9 बजे से ट्रायल (चयन) प्रक्रिया प्रारंभ होगा।

दिनांक 09 सितंबर को जिन जिन जिलों का ट्रायल होना है, वह निम्न है:

पटना, पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, अरवल, वैशाली, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी।शेष बचे हुए सभी जिलों का ट्रायल (चयन) 10 सितंबर 2022 को होगा।विगत सत्र (2021-22) के सीनियर एवं U-19 की स्टेट प्लेयर को कैम्प में सीधे प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।

ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट संघ से प्राप्त अनुमोदन पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड एवं माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री अतुल कुमार सिंह, मोबाईल नंबर 8789807983 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी बीसीए के संयुक्त सचिव शंकर देव चौधरी द्वारा वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago