सीनियर वीमेंस खेलो इंडिया खो-खो लीग के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 24 जून को छपरा में

पटना, 15 जून। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की मेजबानी में मेरठ में आयोजित होने वाली सीनियर वीमेंस खेलो इंडिया खो-खो लीग में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 24 जून को छपरा में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी ओर्जिनल आधार कार्ड एवं उसकी छाया प्रति, जन्म प्रमाण पत्र एवं उसकी छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज का दो फोटो आवश्यक रूप से आयोजन स्थल पर लेकर पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी का खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से रजिस्ट्रेशन होना अतिआवश्यक है।

उन्होंने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को 24 जून को आयोजन स्थल पर राहुल को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

सीनियर वीमेंस खेलो इंडिया खो-खो लीग का आयोजन मेरठ में 28 से 30 जून तक किया जायेगा। इसमें कुल 12 टीमें यूपी, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, मध्यभारत, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, राजस्थान और असम की टीमें हिस्सा लेंगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago