मोतिहारी: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) के मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी ने ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में सिर्फ 119/10 रन का स्कोर बना सकी।टीम को ओर से बल्लेबाजी में सिर्फ ऋषि परासर ने अकेले संघर्ष करते हुए 48 रन की पारी खेली जबकि विकास 13 रन बना सके।अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नही प्राप्त कर सका।रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी के गेंदबाज नितेश और मो. अली ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि रोहित को 2 विकेट मिला।
ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के साधारण गेंदबाजी के चलते रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की टीम ने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी ने बल्लेबाज मो.अली के नाबाद 61 रन और रितेश के नाबाद 29 रन के बदौलत 18.4 ओवर में ही 120/2 रन का स्कोर करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के गेंदबाज विकास को 1 विकेट मिला।”मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी के खिलाड़ी मो.अली को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने दिया।
मैच में अम्पायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश और मो.कुद्दुस ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अर्जुन कुमार रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला जी.के स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी और ब्लॉक क्रिकेट क्रिकेट क्लब फेनहारा के बीच खेला जाएगा।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,राजीव कुमार चौबे,आशुतोष देवकुलियार,फैसल गनी,मुरलीधर सिंह,गुलाब खान इत्यादि की उपस्थिति रही।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…