Close up of legs and feet of football player in blue socks and shoes running and dribbling with the ball. Soccer player running after the ball. Sports venue in the background
पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का सेमीलाइनल लाइनअप तैयार हो गया है।
शुक्ला एफसी, न्यू ब्वॉयज एसी बीकेपी, पटना वारियर्स और सिंह इलेवन ने अपने-अपने ग्रुप से टॉप रह कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
यह जानकारी देते हुए पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव और सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने बताया कि 19 अप्रैल को पहला सेमीफाइनल शुक्ला एफसी बनाम न्यू ब्वॉयज एससी बीकेपी और 20 अप्रैल को दूसरा सेमीफाइनल पटना वारियर्स बनाम सिंह इलेवन के बीच खेला जायेगा। फाइनल 22 अप्रैल को होगा
राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रही इस लीग में शनिवार का दिन वाकओवर का रहा। पहले मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बख्तियारपुर के नहीं आने के कारण मुसल्लहपुर एफसी और दूसरे मैच में दूजरा एफसी के नहीं आने के कारण न्यू ब्वॉयज एसी बख्तियारपुर को वाकओवर दिया गया। कल स्पोर्टिंग एफसी बनाम मुसल्लहपुर एफसी, पाटलिपुत्र वाईएफसी बनाम गुलजारबाग एफसी के बीच मुकाबला खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…