दुमका 01 फरवरी: दुमका जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व: एमपी सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच एमपीसीसी और सीनियर कैंप क्लब के बीच खेला गया। जिसमे टॉस एनपीसीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीनियर कैंप क्लब की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रनो का स्कोर बनाया। जिसमे आशीष 31,अमन 26 और शुभांशु ने 24 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुए एनपीसीसी के अमित को सबसे अधिक तीन विकेट मिले।
जबाब में उतरी एनपीसीसी की टीम ने 24.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बना लिए थे तभी सीनियर कैंप क्लब की टीम ने मैदान छोड़ दिया जिसके बाद अम्पयार ने एनपीसीसी को जीत घोषित कर दी। जिसमे टीम के लिए रोहित 54 रन,अमन 37 रन और आनंद ने 31 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी में शुभांशु और आदित्य को दो -दो विकेट मिला। आज के मैन ऑफ़ द मैच रोहित राज को दिया गया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…