Loading Now
×

सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 16 एवं 17 नवंबर को पटना में,

Khelbihar.com

Patna:सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता  अब पटना में दिनांक 16 एवं 17 नवंबर को सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष  फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमान ,एवं महिला कुश्ती का आयोजन गोपालगंज  की जगह पटना में आयोजित की जाएगी,

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में निर्धारित प्रतियोगिता स्थल गोपालगंज को स्थानांतरित करते हुए अब यह प्रतियोगिता पटना में द ग्रैंड फोर्ट बैंक्विट हॉल डीआरएम ऑफिस दानापुर में आयोजित की जाएगी

उन्होंने बताया कि   प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करने वाले खिलाड़ियों का चयन जालंधर में आयोजित 64वी पुरुष एवं 22वी महिला  सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जोकि 28 नवंबर से 1 दिसंबर  को जालंधर में आयोजित  की जाएगी प्रतियोगिता में  फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा

इस प्रतियोगिता में  20 वर्ष से अधिक आयु के  पुरुष एवं महिला पहलवान  हिस्सा ले सकते हैं जिनका उम्र  18 में 19 वर्ष है  वह मेडिकल प्रमाण पत्र  लगाकर  प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता मैं फ्रीस्टाइल में 57,61,65,70,74,79,86,92, 97,&125kg   के पहलवान भाग ले सकते हैं ग्रीको रोमन में।        55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130kg   के पहलवान भाग ले सकते हैं वहीं महिला कुश्ती में50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76kg  के महिला पहलवान भाग ले सकते हैं 

 पटना में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता  स्थल परिवर्तन के संबंध में  बिहार कुश्ती संघ  के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह  की अनुमति प्राप्त है एवं यह प्रतियोगिता उनके दिशानिर्देश में आयोजित की जाएगी,  उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 6 = ?