कोडरमा: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच आज झूमर मैदान गुमो, कोडरमा में सरायकेला खरसावां और खुटी के बीच हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खुटी की टीम ने 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए । खुटी की ओर से अकिब 37 रन और अभिषेक नारायण ने 33 रन का योगदान दिया। खरसावां की ओर से गेंदबाजी करते हुए भूपेश ने 4 विकेट अनुज ने 3 विकेट और संजीव चतुर्वेदी ने 3 विकेट विकेट चटकाए।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी खरसावां की टीम 22 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हाशिल किया । जिसमे सौम्यदीप ने 39 रन और अभिनव ने 28 रन योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए खुटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांशु ने दो विकेट चटकाए ।
बेहतर खेल के आधार पर सरायकेला खरसावां के संजीव चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील यादव के हाथों दिया गया। इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोरंजन कांजीलाल तथा स्कोरर दीपक कुमार थे । मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सुमन कुमार, अशोक पांडे ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र कौशिक ,सुरेंद्र कुमार ,धीरज पांडे, उज्जवल पांडे, साजन पांडे, रतन लाल पांडे, सोनू खान , विवेक पांडे समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…