कराटे

ईस्ट चंपारण सुपर-लीग के उदघाटन मुकाबले में सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय विजयी

मोतिहारी 19 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट सुपर-लीग (ए-डिवीजन) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 42.2 ओवर में 223/10 का स्कोर खड़ा कर दिया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में आदर्श ने शानदार 81 रन,विपिन 26 रन,गौरव व रहमान ने 18-18 रन का योगदान दिया जबकि अतिरिक्त के रूप में 27 रन चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने दिया।चकिया के गेंदबाज अंकुर ने 4 जबकि सिकंदर व अखिलेश ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 31.3 ओवर में सिर्फ 104/10 का ही स्कोर बना पाई।चकिया टीम की ओर से बल्लेबाजी में तहसीन ने 20,विकास ने 16 और अंकुर ने 12 रन बनाए।सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के टीम के गेंदबाज विपिन ने 4,गौरव ने 3,आलमगीर ने 2 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के आदर्श को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए को जी. के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका मे डीसीए पैनल के संजय कुमार टुन्ना व वरुण कुमार ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में अमन राज रहे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी अनील कुमार ठाकुर,सोनु कुमार, पप्पु कुमार सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।कल ग्राउंड-1 पर रक्सौल क्रिकेट क्लब व किंग्स एलेवन रेड के बीच जबकि ग्राउंड-2 पर ब्रावो क्रिकेट क्लब और सरदार पटेल घोड़ासहन के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago