Loading Now
×

बिहार IPL के सिलेक्शन ट्रायल के प्रथम दिन में कई खिलाड़ियों का हुआ चयन।

पटना, बिहार। बिहार सरकार के सोसाइटी एक्ट से निबंधित पूर्ववर्ती छात्र – युवा समागम की अंगीभूत इकाई और भारत सरकार उद्यम मंत्रालय से रजिस्टर्ड सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वाधान में स्कूली टूर्नामेंट के रूप में बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल / बीआईपीएल ) को लेकर सिलेक्शन ट्रायल प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज सिलेक्शन ट्रायल के प्रथम दिन बिहार के कई जिला के सैकड़ों नन्हे – मुन्ने बिहार के भविष्य व उदयीमान अंडर -13 व 17 आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।

जिसमें अंडर -13 वर्ग में विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित कुमार, अभिज्ञान उर्फ पार्थ, अर्णव कुमार, अंश कुमार, शिवा मल्होत्रा, समर्थ शांडिल्य, रुद्र प्रताप, अमन राज, अंबिका देवी, अभिषेक यादव, अनमोल कुमार, अमित कुमार, मेदांश सिंह, युवराज सोनी, सुमन कुमार, अंकित कुमार।

गेंदबाज व ऑल राउंडर :- सामग्र, सत्यम कुमार, निर्भीक झा, देव राज राणा, आदित्य कुमार सिंह, साहिल राय, आरव राज, कार्तिक राज, धीरज कुमार, आयुष कुमार, आरव सागर, आर्यन राज, आदित्य राज अनिकेत कुमार और आयुष राज का चयन किया गया है।

जबकि अंडर – 17 आयु वर्ग में बल्लेबाज ओम साहिल,आदित्य राज , मानव कुमार , रियांश राज, आर्यन राज, उमंग कुमार, शुभम, अमन कुमार, राजीव कुमार, आर्य पोद्दार, अस्तित्व चंद्रा, आशीष राज एवं गेंदबाज रितिक चौधरी, कुलदीप झा, मोहम्मद अलीउल्लाह अली, हिमांशु, प्रियांशु, कुमार श्रेया कुमार, ईशान, ऋषि, अंश, निशांत कुमार , देव कुमार , चंदन कुमार, रवि शंकर ,आरव प्रकाश झा और लव कुमार का चयन किया गया है।

IMG-20260501-WA0009 बिहार IPL के सिलेक्शन ट्रायल के प्रथम दिन में कई खिलाड़ियों का हुआ चयन।

यह सेलेक्शन प्रक्रिया राजधानी पटना के एसडीभी पब्लिक स्कूल, पटना – गया लाइन रोड, एन.एच- 83, परसा बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक कुरथौल पिलर नंबर- 67, पटना में पुनः कल 02 जून और अंतिम 03 जून 2026 तक चलेगी जिसके लिए खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक मान्य होगा जबकि पटना जिला से बाहर के खिलाड़ियों के लिए समय सीमा दोपहर 12 बजे तक दिया जाएगा।

प्रथम चयन ट्रायल में जिस खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाया है वैसे खिलाड़ियों को एक और अवसर ट्रायल के अंतिम दिन 3 जून 2026 को दिया जाएगा। जिसके साथ खिलाड़ी को बिहार के मूल निवासी होने का कोई भी अपना एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

इस मौके पर चयन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के अनुपस्थिति में मुख्य सदस्य कुमार उत्तम, रेहान, प्रकाश ओझा और सुजीत कुमार की देखरेख में आज ट्रायल संपन्न हुआ।

IMG-20260529-WA0002 बिहार IPL के सिलेक्शन ट्रायल के प्रथम दिन में कई खिलाड़ियों का हुआ चयन।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 2 = ?