पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,एलबीएस सीसी विजयी
पटना, 1 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एलबीएस सीसी ने पीरमुहानी सीसी को 13 रन से पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट लीग आयोजन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह,PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदिन और संयोजक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस एलबीएस सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआती झटका से उबरते हुए एलबीएस सीसी ने 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन सभी विकेट खोकर बनाये। सूरज कुमार ने 18, राजवीर ने 27, शक्ति राज ने 21,अमरेश राज ने 17, सुजीत कुमार ने 12, किशन जायसवाल ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 38 रन बने। पीरमुहानी सीसी की ओर से श्वेत कुमार, सुमन और पी कुमार ने 1-1 जबकि आकाश शर्मा ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में पीरमुहानी सीसी की टीम 32.4 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई। गौतम कुमार ने 14, कुणाल कुमार सिंह ने 12, सुधाकर कोहली ने 56, आरुष पटेल ने 13, अविनाश कुमार सिंह ने 20 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 11 रन बने। एलबीएस सीसी की ओर से किशन, मोहित और हर्ष राज ने 1-1, रॉकी कुमार ने 2 और सूरज कुमार ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सूरज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
एलबीएस सीसी : 34.1 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट, सूरज कुमार 18, राजवीर 27, शक्ति राज 21, अमरेश राज 17, सुजीत कुमार 12, किशन जायसवाल 13, अतिरिक्त 38, श्वेत कुमार 1/20, सुमन 1/22, पी कुमार 1/34,आकाश शर्मा 4/10
पीरमुहानी सीसी : 32.4 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट, गौतम कुमार 14, कुणाल कुमार सिंह 12, सुधाकर कोहली 56, आरुष पटेल 13, अविनाश कुमार सिंह 20, अतिरिक्त 11, किशन जायसवाल 1/16, मोहित कुमार 1/27, हर्ष राज सुमन 1/23, रॉकी कुमार 2/34, सूरज कुमार 3/8

Share this content:



Post Comment